स्क्रिप्ट तो बेकार थी पर स्टारडम की वजह से फ्लॉप होने से बच गई भारत की यह 5 फिल्में

स्क्रिप्ट तो बेकार थी पर स्टारडम की वजह से फ्लॉप होने से बच गई भारत की यह 5 फिल्में

इस साल हमारे बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई फिल्मों ने काफी अच्छी कमाई की, बहुत कम फिल्में हैं जो लोगों को पसंद नहीं आई वह भी इसलिए क्योंकि इन फिल्मों की स्क्रिप्ट अच्छी नहीं थी। तो आइये आज हम इस साल रिलीज हुई कुछ ऐसी मुवी के बारे में जानते हैं, जो दर्शकों को पसंद नहीं आई फिर भी यह फिल्मे फ्लॉप नही हुई

1. साहो
30 अगस्त को पर्दे पर रिलीज हुई भारतीय फिल्म इस शानदार फिल्म में चमकते सितारे प्रभास मुख्य भुमिका में नजर आए थे। यह एक एक्शन फिल्म है। और इस फिल्म का लोग बहुत दिनों से बे

इंतजार कर रहे थे। लेकिन यह फिल्म जब पर्दे पर रिलीज हुई तो हर जगह से ही इस फिल्म के खराब रिव्यू आने लगे। यह फिल्म लोगों को कुछ खास अच्छी नहीं लगी । लेकिन फिर भी सुपरस्टार प्रभास की बदौलत से यह फिल्म हिट साबित हुई है। और अब तक यह फिल्म 400 करोड़ से अधिक रुपए का कारोबार कर चुकी है। और अभी भी इस फिल्म का कलेक्शन जारी है।

2. भारत
ईद के त्यौहार पर पर्दे पर रिलीज हुई यह फिल्म एक ड्रामा फिल्म थी। और इस फिल्म मे बॉलीवुड के दबन्ग सलमान खान अपने बचपन से लेकर बुढ़ापे तक के किरदार में नजर आए हैं। यह फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई। लेकिन फिर भी सलमान खान की वजह से यह फिल्म 300 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार करने में कामयाब रही। और हिट फिल्मों में शामिल हो गई। हर किसी का मानना है कि यह फिल्म सिर्फ सलमान खान के ग्लैमर्स की वजह से ही हिट हुई है। वरना यह फिल्म फ्लॉप हो जाती।

3. ना पेरू सूर्या, ना इल्लू इंडिया
5
पिछले साल 2018 में बॉक्स ऑफिस पर रिलिज हुई इस फिल्म में अल्लू अर्जुन लीड रोल में नजर आए थे। जो लोग एक्शन फिल्मों के शौकीन हैं उन्हें यह फिल्म बेहद पसंद आई लेकिन अगर सच में कहा जाए तो इस फिल्म की कहानी दमदार नहीं थी। और यह फिल्म सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के ग्लैमर्स की वजह से ही हिट हो पाई थी। और यहां तक की आईएमडीबी ने इस फिल्म को फ्लॉप भी घोषित कर दिया था, हालांकि यह फिल्म अल्लू अर्जुन के ग्लैमर्स की बदौलत फ्लॉप होने से बाल-बाल बच गई।

4. रेस 3
पिछले साल 2018 में पर्दे पर आई हिन्दी सिनेमा के दिग्गज कलाकार सलमान खान की इस फिल्म की चर्चा फिल्म के रिलीज से पहले बहुत हो रही थी। और लोग इस फिल्म को पहले से ही सुपर डूपर हिट मान रहे थे। लेकिन जब यह फिल्म पर्दे पर रिलीज हुई, तो लोग इस फिल्म को सिर्फ इसलिए देखने जा रहे थे क्योंकि यह फिल्म सलमान खान की थी। जी हां सलमान खान के ग्लैमर्स की वजह से ही यह फिल्म हिट हो पाई वरना जिस हिसाब से इस फिल्म की कहानी थी उस हिसाब से यह फिल्म भी फ्लॉप हो जाती।

5. जब हैरी मेट सेजल
साल 2017 में रिलीज हुई हिन्दी सिनेमा की इस फिल्म की कहानी बहुत ही खराब थी लेकिन फिर भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने से बच गई। दरअसल इस फिल्म में हिन्दी सिनेमा के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान थे।

Comments